श्रमिकों से CM हेमंत सोरेन की अपील, कोई भी पैदल अपने गंतव्य को ना जाए, घर तक पहुंचायेगी सरकार

उत्तर प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में मजदूरों की मौत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजदूरों से अपील की है कि को कोई भी अपने गंतव्य की ओर पैदल ना जाए. सरकार उनको घर भेजने की व्यवस्था करेगी. ऐसे लोगों का समूह बनाकर उनकी स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी दिया है.
रांची : उत्तर प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में मजदूरों की मौत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजदूरों से अपील की है कि को कोई भी अपने गंतव्य की ओर पैदल ना जाए. सरकार उनको घर भेजने की व्यवस्था करेगी. ऐसे लोगों का समूह बनाकर उनकी स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी दिया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिला के अधिकारी एवं झारखंड पुलिस यह सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति चाहे वो झारखंड का हो या दूसरे राज्य का झारखंड में पैदल अपने गंतव्य की ओर ना जाये. सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ ऐसे सभी लोगों की पूरी देखभाल करते हुए समूह बनाकर उनकी स्वास्थ्य जांच करवाएं और बसों व अन्य बड़े वाहनों द्वारा उनके गंतव्य तक उन्हें सुरक्षित पहुंचाएं.
उन्होंने कहा कि अन्य राज्य के प्रवासियों का भी पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें उनके गृह राज्य के नोडल पदाधिकारी से संपर्क कर सुरक्षित भेजने का प्रबंध करें. झारखखंड की सीमा में किसी भी श्रमिक को कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखना हमारा कर्त्तव्य है. ऐसी विपदा की घड़ी में हमे मानवता का परिचय देते हुए संवेदनशील बनना होगा.
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने सभी पुलिस अधीक्षक/ वरीय पुलिस अधीक्षक को अपने उपायुक्तों से समन्वय स्थापित कर निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गयी. लॉकडाउन के बीच ये मजदूर एक ट्रक में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे कि औरैया के पास इनकी ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गयी. हुए हादसे में जिन 24 लोगों की मौत हुई है उनमें 7 झारखंड, 4 बंगाल और एक बिहार के रहने वाले थे. बाकी की पहचान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










