ePaper

Jharkhand Weather : आज रांची में छा सकते हैं बादल, मिलेगी थोड़ी राहत, 11 जिलों में भीषण लू

Updated at : 29 Apr 2024 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather forecast

jharkhand weather forecast

झारखंड के कई जिलों को गर्मी से फिलहाल बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है. रविवार को भी 11 जिले सीवियर हीट वेव की चपेट में रहे. वहीं, गुमला, सिमडेगा, धनबाद, बोकारो और पश्चिम सिंहभूम में गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के कई जिलों को गर्मी से फिलहाल बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है. रविवार को भी 11 जिले सीवियर हीट वेव की चपेट में रहे. वहीं, गुमला, सिमडेगा, धनबाद, बोकारो और पश्चिम सिंहभूम में गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई. रांची में बादल छाये रहने से सूरज की तपिश में कमी आयी. साथ ही आसपास के क्षेत्र में मौसम में बदलाव के असर से रांची के अधिकतम तापमान में शनिवार की अपेक्षा 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गयी. शाम में हवा के साथ नमी रहने के कारण मौसम सुहाना हो गया. रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इधर, बांग्लादेश इलाके में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार हुआ है, जो झारखंड सहित छत्तीसगढ़ की ओर मध्यम गति से चल रहा है. इससे 29 अप्रैल को रांची सहित गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में हल्के बादल छाये रहने व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. हालांकि, उमस रहने से इससे गर्मी से बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है. लू चलने का खतरा बना रहेगा. राज्य के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में सीवियर हीट वेव से जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा.

16 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा :

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की तरह रविवार को भी राज्य के 16 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. सबसे अधिक तापमान पाकुड़ और गोड्डा में 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अन्य शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola