23.1 C
Ranchi
Friday, March 29, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

ओड़िशा में बना चक्रवात छत्तीसगढ़ पहुंचा, झारखंड के आसमान में छाये बादल, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

20 से 22 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि न्यूनतम तापमान जो 18 फरवरी को 14 डिग्री सेल्सियस रहा, 20 फरवरी को गिरकर 13 डिग्री और उसके बाद 21 फरवरी को 15 डिग्री हो जाने की उम्मीद है.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड से सटे ओड़िशा और छत्तीसगढ़ में चक्रवात का असर प्रदेश के कई जिलों में दिखने लगा है. शनिवार को राजधानी रांची (Ranchi Weather News) समेत कई जिलों में सूर्य की तपिश में कमी देखी गयी. कई जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं. हालांकि, न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है. उच्चतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, तो न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री हो गया है.

पलामू का उच्चतम तापमान सबसे ज्यादा, गढ़वा का न्यूनतम पारा सबसे कम

मौसम केंद्र रांची (Meteorological Center Ranchi) की ओर से बताया गया है कि डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 31 डिग्री हो गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा है. वहीं, गढ़वा का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम रहा. यहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. आने वाले अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. लेकिन, 19 फरवरी को झारखंड के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में आंशिक बादल छाये रहेंगे.

20 से 22 फरवरी तक सुबह में छाया रहेगा कोहरा या धुंध

इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि न्यूनतम तापमान जो 18 फरवरी को 14 डिग्री सेल्सियस रहा, 20 फरवरी को गिरकर 13 डिग्री और उसके बाद 21 फरवरी को 15 डिग्री हो जाने की उम्मीद है. 22 फरवरी को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री होने का अनुमान है. इस दिन रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का तापमान धड़ाम, झारखंड में अभी और गिरेगा पारा
21 फरवरी को 30 डिग्री रहेगा रांची का उच्चतम तापमान

रांची का उच्चतम तापमान 19 और 20 फरवरी को 29 डिग्री और 21 फरवरी को 30 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है. कल शाम को रांची का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री बढ़कर 12.4 डिग्री हो गया था, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. यहां के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई थी. इसके साथ ही रांची का अधिकतम पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा.

रांची का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री

शनिवार यानी 19 फरवरी को सुबह में रांची का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, डालटेनगंज का अधिकतम पारा 31 डिग्री और न्यूनतम 13.9 डिग्री, बोकारो का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री, चाईबासा का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया.

Also Read: Weather News Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और झारखंड के मौसम पर इसका असर
बाबा नगरी देवघर का तापमान 28.7 डिग्री पहुंचा

महाशिवरात्रि के दिन बाबा नगरी देवघर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. गिरिडीह का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, गढ़वा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, रामगढ़ का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया. सिमडेगा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री हो गया, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा. यह गढ़वा से सिर्फ 0.1 डिग्री अधिक है.

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें