Volleyball: सीआइएसएफ बनी चैलेंजर्स कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता

गांधी जयंती के अवसर पर सीआइएसएफ धुर्वा में चैंलेंजर्स कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
रांची. गांधी जयंती के अवसर पर सीआइएसएफ धुर्वा में चैंलेंजर्स कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्वी खंड मुख्यालय की महानिरीक्षक शांति जी जयदेव ने किया. इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सीआइएसएफ ने झारखंड स्पाइकर्स 2-1 (24-26, 25-14, 25-17) से हरा कर विजेता बनी. विजयी टीम की ओर से रजत, विनोद, सौरव व विगनेश ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि महानिरीक्षक शांति जी जयदेव, सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक धमेंद्र लाल व झारखंड वॉलीबॉल के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय व जेओए के महासचिव मधुकांत पाठक ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड की चार सर्वश्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया. जिसमें सीआइएसएफ, रेल धनबाद, झारखंड स्पाइकर्स और मीडियम रेजिमेंट आर्मी शामिल है. मौके पर वॉलीबॉल कोच विश्वनाथ सिंह, डॉ निशिकांत पाठक, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










