Ranchi news : 28 कंपनियों की सीआइडी जांच शुरू

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :17 Apr 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : 28 कंपनियों की सीआइडी जांच शुरू

निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का आरोप

विज्ञापन

रांची. राज्य के ग्रामीण इलाके में निवेश के नाम पर 28 कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपये की ठगी मामले की सीआइडी ने जांच शुरू कर दी है. इसके लिए सीआइडी मुख्यालय के अधिकारी हजारीबाग, लातेहार और पलामू जिला को छोड़ अन्य जिलों के एसपी से पूरे मामले की पड़ताल में सहयोग ले रहे हैं. सीआइडी मुख्यालय के एसपी के स्तर से संबंधित जिलों के एसपी से इन कंपनियों के खिलाफ 2013 से लेकर अब तक हुई धोखाधड़ी को लेकर दर्ज सभी मामलों की रिपोर्ट मांगी गयी है. रिपोर्ट के आधार पर सीआइडी मुख्यालय के स्तर से इसकी समीक्षा की जायेगी.

जानकारी के अनुसार झारखंड हाइकोर्ट में संबंधित मामले में स्वप्न कुमार सरकार और अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया को लेकर पीआइएल दायर है. इसमें याचिकाकर्ता ने सोवर्ना कॉमटेड के अतिरिक्त 27 कंपनियों के खिलाफ कुल 16 रिट याचिकाएं दायर की है. आरोप है कि सभी 28 कंपनियों द्वारा झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जनता को बेवकूफ बनाकर निवेश के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही है. इसी याचिका के आधार पर उपरोक्त कंपनियों के बारे में सीआइडी से रिपोर्ट मांगी गयी है.

इन 28 कंपनियों पर है धोखाधड़ी का आरोप

सोवर्ना कॉर्मेटेड, सुराहा माइक्रो फाइनेंस, सन प्लांट एग्रो ग्रुप, प्रयाग इंफोटेक हाइराइज लिमिटेड, साई प्रसाद प्रॉपर्टी लिमिटेड, फेडरल एग्रो कॉमर्शियल लिमिटेड, गुलशन इंडिया निर्माण लिमिटेड, तिरुबालाजी राइजिंग रियल स्टेट, एलकेमिस्ट इंफ्रा रियालिटी, धानोलटी डेवलपर्स, कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज, संकल्प ग्रुप ऑफ कंपनीज, वेयर्ड इंफ्रा स्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन, रूपहर्ष मार्केटिंग लिमिटेड, सनसाइन ग्लोबल एग्रो लिमिटेड, रामल इंडस्ट्रीज, इनॉमर्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एक्सेला इंफ्रा स्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट, गीतांजलि उद्योग लिमिटेड, एमपीए एग्रो अनिमल प्रोजेक्ट, युगांतर रियलिटी, एटीएम ग्रुप ऑफ कंपनी, केयर विजन म्युचुअल बेनीफिट लिमिटेड, मातृभूमि मार्केटिंग लिमिटेड, रोजवैली होटल लिमिटेड, वर्द्धमान वेलफेयर सोसाइटी, अपना परिवार एग्रो फार्मिंग डेवलपर लिमिटेड और वारिस ग्रुप ऑफ कंपनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola