होली मिलन समारोह में CM हेमंत सोरेन ने जमकर उड़ाये गुलाल, राज्‍यवासियों को दी शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में CM हेमंत सोरेन ने जमकर उड़ाये गुलाल, राज्‍यवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की समस्त जनता सहित देशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की समस्त जनता सहित देशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पवित्र त्यौहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों का नया-नया रंग लेकर आये, यही मैं ईश्वर से कामना करता हूं. उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्यौहार अद्भुत है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश और समाज में पवित्र त्यौहार होली सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है. होली के दिन लोग आपसी मतभेद भूलकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं. मुख्यमंत्री ने विश्‍वास जताया कि होली के अवसर पर राज्यवासियों में आपसी भाईचारा, प्रेम-सौहार्द बना रहेगा.

मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से होली त्यौहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि झारखंड की समस्त जनता साथ मिलकर रंग-रूप, गरीबी-अमीरी, जाति-धर्म से ऊपर उठकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम करें, होली के अवसर पर हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज नया विधानसभा में आयोजित होली मिलन समारोह में कही.

undefined

मुख्यमंत्री ने जमकर उड़ाये अबीर-गुलाल, बजाया ढोलक

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सभी मंत्रियों सहित सभी विधायकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. मौके पर मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्री सहित विधायकों ने ढोलक और झाल बजाकर होली का गाना गाया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी मंत्री एवं विधायकों को जमकर अबीर-गुलाल लगाया और होली की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola