झारखंड जनजातीय महोत्सव में शामिल हुए छग के सीएम भूपेश बघेल, कहा- आदिवासियों के अधिकार के लिए लड़ना होगा

झारखंड जनजातीय महोत्सव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासियों के अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा. हमें हक और अधिकार के लिए सजग रहना होगा. एकजुट होकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि कोयला आपूर्ति झारखंड व छत्तीसगढ़ से बंद हो जाये, तो पूरे देश की ऊर्जा ठप हो जायेगी.
Jharkhand Janjatiya Mahotasav: केंद्र सरकार ने वनाधिकार कानून में मिले अधिकार को रोक दिया. जंगल में रहनेवाले लोगों के विकास के लिए अब जमीन नहीं ले सकते हैं. इसे वापस लेने की मांग हमने की थी. ग्राम सभा का अधिकार वापस लिया जा रहा है. अब तय किया गया है कि पर्यावरण स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम सभा से अनुमति लेनी होगी. हक और अधिकार के लिए सजग रहना होगा. एकजुट होकर काम करना होगा. यह बातें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कही. वह रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को दो दिनी जनजातीय महोत्सव के समापन के मौके पर संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कोयला आपूर्ति झारखंड व छत्तीसगढ़ से बंद हो जाये, तो पूरे देश की ऊर्जा ठप हो जायेगी.
श्री बघेल ने कहा कि यहां भी कुछ दिनों पहले तख्ता पलट की कोशिश हुई थी. बाउंसर मारा गया था, जिसे झारखंडियों ने हुक कर दिया और बिहार में उनकी सत्ता चली गयी. पहले इडी, आइटी, सीबीआइ झारखंड व छत्तीसगढ़ आते थे. अब बिहार भी जायेंगे. कुछ काम बंट जायेगा.
Also Read: Prabhat Khabar Special: संताल परगना के दुमका में सरकारी टीचर्स के 2200 पोस्ट खाली, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
मौके पर सीएम हेमंत ने कहा कि राज्य अलग होने के बाद पहली बार जनजातीय महोत्सव हो रहा है. कुछ दिन पहले चिंता थी कि सुखाड़ की स्थिति बन रही है. सरकार के साथ किसानों की भी चिंता थी. इस पर निरंतर नजर थी. जनजातीय महोत्सव शुरू होते ही इंद्र भगवान की कृपा भी बरसने लगी है. उन्होंने कहा कि संविधान ने जो अधिकार दिया है, उसके आधार पर संघर्ष कर रहे हैं. जंग आगे भी लड़नी होगी. जो संपत्ति हमारे पास है, वह हमारे पूर्वजों की है. इसे कैसे बचाना और मजबूत करना है. आज का दिन संकल्प दिवस भी है. इस दिन निकलनेवाली आवाज शीर्ष की कुरसी पर बैठे लोगों तक भी पहुंचनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




