ePaper

Chhath Puja|IRCTC News|पटना की ट्रेन में अतिरिक्त कोच, इन ट्रेनों के रूट-समय में बदलाव, लिस्ट यहां देखें

Updated at : 27 Oct 2022 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja|IRCTC News|पटना की ट्रेन में अतिरिक्त कोच, इन ट्रेनों के रूट-समय में बदलाव, लिस्ट यहां देखें

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि गोमो-मानपुर रेलखंड पर मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने की वजह से लिंक रेक परिवर्तित मार्ग से चल रहे हैं. 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को निर्धारित समय 14:25 बजे की बजाय 19:30 बजे रांची से प्रस्थान करेगी.

विज्ञापन

Chhath Puja|IRCTC News| छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए पटना जाने वाली ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है. दूसरी तरफ, गोमो (Gomoh) एवं मानपुर (Manpur) रेलखंड पर हुई रेल दुर्घटना के बाद स्थिति सामान्य नहीं हो पायी है. फलस्वरूप गुरुवार (27 अक्टूबर 2022) को भी कई ट्रेनें परवर्तित मार्ग से चल रहीं हैं. रांची से पटना जाने वाली 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (Ranchi-Patna Jan Shatabdi Express) आज फिर 5 घंटे 5 मिनट के विलंब से रांची से रवाना होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 5:30 बजे रवाना होगी

दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने बताया है कि पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के गोमो एवं मानपुर रेलखंड पर मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने की वजह से लिंक रेक परिवर्तित मार्ग से चल रहे हैं. इसलिए 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय 14:25 बजे की बजाय 19:30 बजे रांची (Ranchi Station) से प्रस्थान करेगी. 26 अक्टूबर को भी रांची से यह ट्रेन काफी विलंब से रवाना हुई थी.

Also Read: टाटानगर से खुलने वाली ये 4 ट्रेनें 28 अक्टूबर को रद्द, बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव
हटिया-पटना एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त कोच

उधर, ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट को देखते हुए 18624 हटिया–पटना एक्सप्रेस ट्रेन में 27 अक्टूबर को सेकेंड स्लीपर क्लास में एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा. वहीं, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर दिया गया है. 18624 हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन 27 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय 19:25 बजे हटिया से रवाना होने की बजाय तीन घंटे के विलंब से रात 10:25 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग हटिया–मूरी–बोकारो स्टील सिटी–राजाबेरा–गया की जगह हटिया–मूरी–बरकाकाना–गढ़वा रोड–गया मार्ग से चलेगी.

Also Read: IRCTC News: पटना जनशताब्दी का समय बदला, राजधानी समेत रांची-हटिया से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले
ये ट्रेनें चलेंगी बदले मार्ग से

  • 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन 27 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा-गया-पटना-दिनकर ग्राम सिमरिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा-कतरासगढ़-धनबाद-प्रधान खाटा-झाझा-किउल- दिनकर ग्राम सिमरिया मार्ग से चलेगी.

  • 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 27 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग रांची-राजाबेरा-गोमो-गया की जगह परिवर्तित मार्ग टोरी-गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-गया होकर चलेगी.

  • 18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 27 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग गया–गोमो–राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया-डेहरी ऑन सोन- गढ़वा रोड-टोरी–हटिया होकर चलेगी.

  • 22823 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को मूरी-राजाबेरा–गया–सोन नगर–पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जगह मूरी–बरकाकाना-गढ़वा रोड–सोन नगर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी.

  • 18640 रांची–आरा एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग रांची–राजाबेरा–गया–डेहरी ऑन सोन के रास्ते न जाकर रांची–टोरी–गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन–आरा मार्ग से चलेगी.

  • 12825 रांची-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 27 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग रांची–मूरी-राजाबेरा-गया–डेहरी ऑन सोन के रास्ते नहीं जायेगी. यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रांची-टोरी–गढ़वा रोड–सोन नगर के रास्ते जायेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola