झारखंड:CM हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, टीम इंडिया की जीत के लिए की प्रार्थना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संध्या अर्घ्य देने के लिए रविवार को रांची के हटनिया तालाब पहुंचे. वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तालाब में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया.
रांची, राजलक्ष्मी: लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर रांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इस दौरान बड़ी संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु उपस्थित थे. छठ घाट सजे थे. छठी मइया के गीत गूंज रहे थे. इसी बीच निर्धारित समय पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. छठ घाट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि हम यही चाहते हैं कि आज भारत वर्ल्ड कप विजेता बने.
पत्नी व बच्चों के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने दिया अर्घ्य
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संध्या अर्घ्य देने के लिए रविवार को रांची के हटनिया तालाब पहुंचे. वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तालाब में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया.
सालोंभर दिखे ऐसा नजारा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि त्योहार ही हैं, जो लोगों के उत्साह और आस्था को एक दूसरे से जोड़कर रखते हैं. विभिन्न तालाबों में लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहे हैं. इसकी तैयारी बहुत पहले से शुरू हो गई थी. मुझे लगता है जो मंजर छठ में चार दिनों तक रहता है, वह 12 महीने रहे.
Also Read: झारखंड : छठ पर्व से पहले कांके डैम, हटनियां तालाब छठ घाट पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दिए ये निर्देश
टीम इंडिया की जीत के लिए सीएम ने की प्रार्थना
छठ घाट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की. मीडिया से बातचीत करते हुए वह कहते हैं कि हम उम्मीद करेंगे कि टीम जीते. यह भारत का पहला प्रदर्शन नहीं है. इससे पहले भी भारत कई बार अपना परचम लहरा चुका है. ऐसे में छठ पर्व ने इस अवसर को और भी खास बना दिया है. हम यही चाहते हैं कि आज भारत वर्ल्ड कप विजेता बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










