ePaper

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी मामले में आरोप पत्र दायर

Updated at : 22 Apr 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

सीआइडी ने एसबीआइ बैंक से लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है

विज्ञापन

रांची. सीआइडी ने एसबीआइ बैंक से लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. रामगढ़ व पतरातू इलाके में रहनेवाले मोहम्मद जमीर मियां, कमल कुमार सिंह, बिट्टू कुमार रजक, राहुल कुमार व मेहुल कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है. आरोप है कि लोगों से दस्तावेज लेकर लोन पास कराने के बाद अपने बैंक खाता में पैसा जमा कर ठगी की गयी है. आरोपियों ने लगभग 500 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. आरोपी बैंक अधिकारियों को पांडेय गिरोह के नाम पर डरा-धमका कर उनसे लोन पास करवाते थे. सीआइडी द्वारा 16 दिसंबर 2023 को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. सीआइडी ने नौ नवंबर 2023 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. रामगढ़ व पतरातू इलाके में रहनेवाले सीसीएल कर्मी आरोपियों के टारगेट में रहते थे. ये आरोपी लोगों से दस्तावेज लेकर एसबीआइ से उनके नाम पर लोन पास कराते तथा बिना उनकी जानकारी के लोन के पैसे को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लेते थे. ठगी की जानकारी लोगों को तब होती थी, जब बैंक से लोन के संबंध में नोटिस मिलता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola