Chandra Grahan 2022 Date Time: 8 नवंबर को झारखंड के इन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें कब से कब तक

Updated at : 05 Nov 2022 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Date Time: 8 नवंबर को झारखंड के इन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें कब से कब तक

Chandra Grahan 2022 Date Time: झारखंड की राजधानी रांची में 9 मिनट, तो हजारीबाग में 10 मिनट तक लोग चंद्र ग्रहण को देख सकेंगे. केंद्र की ओर से बताया गया है कि आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 46 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 Date Time: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर को लग रहा है. इस दिन पूरे झारखंड में चंद्र ग्रहण की स्थिति बनेगी. रांची और हजारीबाग में कुछ समय के लिए इस खगोलीय घटना (चंद्र ग्रहण) को देखा जा सकेगा. यह जानकारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित खगोल विज्ञान केंद्र ने दी है.

रांची में 9 मिनट तक देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण

खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता ने शनिवार को बताया कि रांची में 9 मिनट, तो हजारीबाग में 10 मिनट तक लोग चंद्र ग्रहण को देख सकेंगे. केंद्र की ओर से बताया गया है कि आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 46 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा.

Also Read: 8 नवंबर को चंद्रग्रहण पर छत्र भंग योग से होगा सत्ता परिवर्तन, जानें, झारखंड में ग्रहण दिखेगा या नहीं
8 नवंबर को रांची में 5 बजकर 03 मिनट पर होगा चंद्रोदय

रांची में 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 03 मिनट पर चंद्रोदय होगा, जबकि हजारीबाग में चंद्र उदय का समय 5 बजकर 02 मिनट बताया गया है. इस तरह रांची में 9 मिनट तक और हजारीबाग में 10 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा.

पूर्णिमा के दिन ही लगता है चंद्र ग्रहण

खगोल विज्ञान केंद्र ने बताया है कि इसके बाद आंशिक ग्रहण की स्थिति शाम 6 बजकर 19 मिनट तक देखा जा सकेगा. बता दें कि पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लगता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. इस दिन तीनों (सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी) एक सीधी रेखा में होते हैं.

भारत में सभी जगहों से देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण

खगोल विज्ञान केंद्र ने यह भी बताया है कि 8 नवंबर को घटित होने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के सभी स्थानों से चंद्रोदय के समय देखा जा सकेगा. हालांकि, ग्रहण की आंशिक एवं पूर्णावस्था का आरंभ भारत में किसी भी जगह से नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्र उदय से पहले ही शुरू हो चुकी होगी.

पूर्वी हिस्सों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

देश के पूर्वी हिस्सों से ग्रहण की पूर्णावस्था एवं आंशिक अवस्था दोनों दिखाई देगी. यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा.

कोलकाता और गुवाहाटी में सबसे लंबा चंद्र ग्रहण दिखेगा

केंद्र के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता एवं असम के गुवाहाटी में चंद्र उदय के समय ग्रहण की पूर्णावस्था चल रही होगी. कोलकाता में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत की अवधि 20 मिनट की होगी, जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत की अवधि 1 घंटा 27 मिनट की. गुवाहाटी में यह क्रमश: 38 मिनट और 1 घंटा 45 मिनट होगी.

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु में कब निकलेगा चांद

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई एवं बेंगलुरु जैसे शहरों की बात करें, तो वहां पूर्णावस्था के अंत के बाद चांद निकलेगा. उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा. इन शहरों में चांद निकलने के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि क्रमश: 50 मिनट, 18 मिनट, 40 मिनट और 29 मिनट की होगी.

28 अक्टूबर 2023 को होगा अगला चंद्र ग्रहण

भारत में अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. बता दें कि पिछले साल 19 नवंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण घटित हुआ था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola