Ranchi news : आज रांची समेत 20 जिलों में आंधी, वज्रपात व बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news : आज रांची समेत 20 जिलों में आंधी, वज्रपात व बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

शनिवार को आंधी से कई घरों को पहुंचा नुकसान, खूंटी व रांची में पेड़ गिरे. वज्रपात से कई लोगों की मौत.

विज्ञापन

रांची. उत्तर प्रदेश से झारखंड व पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से कई राज्यों में शनिवार को आंधी व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शनिवार को दोपहर बाद आयी आंधी से रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा आदि जगहों पर कई पेड़ गिरे व कई मिट्टी व एसबेस्टस के घरों को नुकसान पहुंचा. हजारीबाग के मानगो गांव में वज्रपात से राजू तुरी व हुसैनाबाद में माधेकचहरी गांव के युवक ओमप्रकाश चंद्रवंशी की मौत हो गयी. वहीं, रामाशीष पासवान, रवींद्र कुमार व बादल कुमार घायल हो गये हैं. मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के 20 जिलों में आंधी चलने, वज्रपात, मेघ गर्जन व बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. इन 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, शेष चार जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में भी मेघ गर्जन व हल्की बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

रांची में लगभग छह मिमी बारिश

शनिवार को रांची में लगभग छह मिमी बारिश हुई. राज्य में सबसे अधिक 45 मिमी बारिश बोकारो में हुई. देर रात तक देवघर, पाकुड़, साहेबगंज, गिरिडीह, जामताड़ा, खूंटी, रामगढ़, दुमका, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में वज्रपात, मेघ गर्जन के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में यह बदलाव 22 मई तक रहने की संभावना है.

रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस

मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान शनिवार को 43.8 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था. इसके अलावा बोकारो का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा. बोकारो में शनिवार को 45 मिमी बारिश हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola