Ranchi News : एनएसएस वॉलिंटियर्स को दिये गये सर्टिफिकेट

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : एनएसएस वॉलिंटियर्स को दिये गये सर्टिफिकेट

Ranchi News : जेवीएम श्यामली में बुधवार को एनएसएस वोलेंटियर्स द्वारा दो वर्ष तक किये गये कार्य को देखते हुए सभी वोलेंटियर्स के बीच सर्टिफिकेट वितरण किया गया.

विज्ञापन

रांची. जेवीएम श्यामली में बुधवार को एनएसएस वोलेंटियर्स द्वारा दो वर्ष तक किये गये कार्य को देखते हुए सभी वोलेंटियर्स के बीच सर्टिफिकेट वितरण किया गया. मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ समरजीत जाना ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ समाजिक कार्य करना नहीं भूलें. प्रत्येक विद्यार्थी के मन में सेवा का भाव होना चाहिए. इससे व्यक्तित्व भी बना रहेगा.

हमेशा अच्छे मार्ग पर चलना चाहिए

इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी शशांक कुमार सिन्हा ने बच्चों को उनके दो साल के कार्यकाल और सेवा भाव से कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें हमेशा अच्छे मार्ग पर चलना चाहिए. इस अवसर पर स्कूल के उप प्राचार्य एसके झा, बीएन झा, संजय कुमार, अनुपमा श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू अमित राय, एलन पटनायक ने भी विद्यार्थियों को अपना आशीष प्रदान किया तथा उनका उत्साह बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola