श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया

Updated:
विज्ञापन
श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया

बुढ़मू प्रखंड के हेसलपीरी गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन गुरुवार को किया गया.

विज्ञापन

बुढ़मू. प्रखंड के हेसलपीरी गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा में 551 कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया. कलश वितरण पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, मुखिया कुशेन्द्र पाहन, पंसस गौरव कुमार व संजय पटेल ने किया. मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि यज्ञ होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है. सभी पूजन अनुष्ठान रुद्रनाथ मिश्रा व चंद्रशेखर मिश्रा के सानिध्य में यजमान रामकुमार महतो, रंजय महतो व सूरज कुमार सपत्नी ने संपन्न किया. समिति द्वारा भंडारा व रात्रि में भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय महतो, रंजीत महतो, सोहन कुमार, उपेंद्र महतो, शीला देवी, सुशीला देवी, तीला देवी, राजेश महतो आदि की सराहनीय भूमिका रही.

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola