ePaper

सीसीएल कर्मी के पति ने की आत्महत्या

Updated at : 29 Dec 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

डकरा जीएम ऑफिस के पीछे माइनस काॅलोनी में रहनेवाले सोहराई साव (55) ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

डकरा.

डकरा जीएम ऑफिस के पीछे माइनस काॅलोनी में रहनेवाले सोहराई साव (55) ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक कोई रोजगार नहीं करता था. उसकी पत्नी विधुत्मा देवी सीसीएल के डकरा वर्कशॉप में कार्यरत हैं. दोनों को तीन बेटियां हैं. एक की शादी हो चुकी है. दो बेटियां रांची में रहकर पढ़ाई करती हैं. जिस समय सोहराई ने फांसी लगायी उस समय घर पर वह अकेले थे. पत्नी जब ड्यूटी से वापस आयीं तब सबसे पहले वे ही पति को फंदे पर लटका देखी. इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया. सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर डकरा अस्पताल में रखवा दिया है. सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेजा जायेगा. पत्नी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी का संबंध बहुत अच्छा था. कभी भी दोनों का कोई विवाद के बारे में पता नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola