12वीं साइंस में एलेक्स व आदर्श, कॉमर्स में आर्ची व आर्ट्स में आन्या स्टेट टॉपर, 10वीं में रांची की पवनी अव्वल

Updated at : 13 May 2023 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
12वीं साइंस में एलेक्स व आदर्श, कॉमर्स में आर्ची व आर्ट्स में आन्या स्टेट टॉपर, 10वीं में रांची की पवनी अव्वल

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में डीपीएस रांची की पवनी कुमार 99.4% हासिल कर स्टेट टॉपर बनी हैं. जबकि, 99.2% अंकों के साथ डीएवी गुमला के हर्षित अग्रवाल दूसरे नंबर पर. 99% अंकों के साथ छह विद्यार्थी इस सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

विज्ञापन

रांची. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं के साथ 12वीं की बोर्ड परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर दिया है. 12वीं सांइस, कॉमर्स और आर्ट्स के स्टेट टॉप थ्री में कुल 11 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनायी है. साइंस संकाय में 98.4% अंक के साथ डीपीएस रांची के एलेक्स सिंह और डीपीएस धनबाद के आदर्श कुमार सिंह स्टेट टॉपर बने हैं. कॉमर्स संकाय में राजकमल स्कूल धनबाद की छात्रा आर्ची मेहारिया 98.8% अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी हैं. वहीं, आर्ट्स संकाय में डीएवी हेहल, रांची की छात्रा आन्या सिन्हा ने 98% के साथ स्टेट टॉपर में अपनी जगह बनायी है. उधर, सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में डीपीएस रांची की पवनी कुमार 99.4% हासिल कर स्टेट टॉपर बनी हैं. जबकि, 99.2% अंकों के साथ डीएवी गुमला के हर्षित अग्रवाल दूसरे नंबर पर. 99% अंकों के साथ छह विद्यार्थी इस सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

सीबीएसई 12वीं टॉप थ्री (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स)

साइंस टॉप फाइव

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. एलेक्स सिंह–98.4%–डीपीएस, रांची

1. आदर्श कुमार सिंह–98.4%–डीपीएस, धनबाद

2. अपूर्व ओजस्वी–98.2%–डीपीएस, रांची

2. शुभांगीनी–98.2%–जेवीएम श्यामली

3. श्रीया सिंह–98%–डीपीएस, रांची

कॉमर्स टॉप फाइव

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. आर्ची मेहारिया–98.8%–राजकमल स्कूल, धनबाद

2. ऋत्विका खेतान–98.6%–सरला बिरला स्कूल, रांची

3. मान्या गोयल–98.4%–डीएवी हेहल

आर्ट्स टॉप फाइव

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. आन्या सिन्हा–98%–डीएवी हेहल

2. जस सिमरण कौर–97.8%–जेवीएम शमली

3. शिवांगी मिश्रा–97.6%–डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर

10वीं स्टेट टॉप थ्री

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. पवनी कुमार–99.4%–डीपीएस, रांची

2. हर्षित अग्रवाल–99.2%–डीएवी, गुमला

3. स्मृति सिंह–99%–एमवी डीएवी, लोहरदगा

3. प्रसून परावर–99%–डीपीएस, रांची

3. ट्विशा मुखर्जी–99%–डीएवी, बिष्टुपुर

3. रिषिमा तिवारी–99%–डीपीएस बोकारो

3. राहुल कुमार–99%–चिन्मया स्कूल, बोकारो

3. प्राची चौधरी–99%–दी पेंटीकॉस्टल, बोकारो

3. अभिनव चंद्रायन–99%–केराली स्कूल, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola