Political news : पुलिस ने सूर्या की हत्या की, मामले की सीबीआइ जांच हो : बाबूलाल

Updated:
विज्ञापन
Political news : पुलिस ने सूर्या की हत्या की, मामले की सीबीआइ जांच हो : बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी बुधवार को ललमटिया पहुंचे. उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में मारे गये सूर्या हांसदा की मां नीलमणि मुर्मू, पत्नी सुशीला मुर्मू, भाई महेंद्र हांसदा व बच्चों से मुलाकात की.

विज्ञापन

बोआरीजोर/गोड्डा.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को ललमटिया पहुंचे. उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में मारे गये सूर्या हांसदा की मां नीलमणि मुर्मू, पत्नी सुशीला मुर्मू, भाई महेंद्र हांसदा व बच्चों से मुलाकात की. इसके बाद प्रेस को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सूर्या हांसदा का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि उसका एनकाउंटर नहीं, पुलिस ने पकड़ कर उसकी हत्या कर दी है. परिवार के लोगों की मांग है कि मामले की सीबीआइ जांच करायी जाये. अगर राज्य सरकार ऐसा नहीं कराती है, ताे माना जायेगा कि सरकार भी हत्या में संलिप्त है.

सूर्या के वकील से बात हुई है : मरांडी

गोड्डा पुलिस जिस तरह से काम कर रही है, उससे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है. सूर्या क�� वकील से बात हुई है. बताया गया कि सूर्या के खिलाफ कोर्ट से वारंट नहीं था. श्री मरांडी ने कहा कि अगर किसी अभियुक्त को दूसरे जिले से गिरफ्तार किया जाता है, तो उसे पहले वहां के मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कर अपने जिला में लाकर जेल में डाला जाता है. मगर पुलिस ने नाॅर्म्स का पालन नहीं किया. सूर्या हांसदा क्षेत्र में बालू, कोयला एवं पत्थर के अवैध कारोबार का विरोध करता था. सोशल मीडिया के माध्यम से सूर्या हांसदा अक्सर भेजता था. सूर्या को रास्ते से हटाने के लिए बहुत सारे लोग लगे थे. राज्य के आदिवासी लोग जाग गये हैं. अब इसकी कीमत सरकार को चुकानी पड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola