Ranchi news : रांची सदर अस्पताल में आठ करोड़ से तैयार होगा कैथ लैब

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news : रांची सदर अस्पताल में आठ करोड़ से तैयार होगा कैथ लैब

दिल से जुड़ीं बीमारियों का अत्याधुनिक तरीके से होगा इलाज. एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी व पेसमेकर इम्प्लांटेशन की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

रांची.

सदर अस्पताल रांची में कैथ लैब खोलने की तैयारी चल रही है. स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टेक्निकल बीड की प्रक्रिया पूरी कर ली है. यह लैब करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जायेगी. मशीन और उपकरणों पर अधिक राशि खर्च होगी. वहीं, 40 लाख रुपये स्टाफ पर और 60 लाख रुपये आवश्यक सामग्री पर खर्च होंगे. कैथ लैब में हृदय से संबंधित बीमारियों का इलाज किया जायेगा, जिसमें एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, स्टेंटिंग, पेसमेकर इम्प्लांटेशन और वाल्व रिपेयर जैसी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. कैथ लैब खुलने से हृदय रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा. सदर अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से रिम्स पर मरीजों का दबाव कम होगा. टेंडर प्रक्रिया फाइनल होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. अस्पताल के चौथे तल्ले को कैथ लैब के लिए चिह्नित किया गया है. इसी फ्लोर में लैब स्थापित करने के लिए दो कमरे को आपस में कनेक्ट किया जायेगा.

बीपीएल और आयुष्मान मरीजों को नि:शुल्क सुविधा

राज्य के बीपीएल और आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित मरीजों को सभी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जायेंगी. सामान्य मरीजों को भी मामूली चार्ज पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

रिम्स के बाद सदर अस्पताल में मिलेगी सुविधा

रिम्स के बाद सदर अस्पताल राजधानी का दूसरा ऐसा सरकारी संस्थान होगा, जहां कैथ लैब के साथ दिल के मरीजों का इलाज होगा. राजधानी रांची में अभी तक रिम्स ही एक मात्र सरकारी अस्पताल है, जहां कार्डियोलॉजी और कार्डियो थोरेसिक सर्जरी का पूरा विभाग चलता है. रिम्स में अत्याधुनिक ओटी के साथ-साथ एडवांस सुविधाओं से लैस कैथ लैब भी है.

क्या है कैथ लैब

कैथ लैब में नवीनतम इमेजिंग तकनीक और उपकरण होते हैं, जो डॉक्टरों को हृदय की समस्याओं का सटीक निदान और उपचार करने में मदद करते हैं. कार्डियक कैथीटेराइजेशन प्रयोगशाला हृदय रोगों के निदान और उपचार के लिए एक विशेष सुविधा है. यह एक गैर-शल्य चिकित्सा कक्ष है, जहां डॉक्टर हृदय की स्थितियों का पता लगाने और उनका इलाज करने के लिए न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रियाओं का उपयोग करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola