ePaper

गाड़ी फाइनेंस ठगी मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Updated at : 13 Jul 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
गाड़ी फाइनेंस ठगी मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

लालपुर एचबी रोड निवासी जाकिर खान ने गाड़ी फाइनेंस करवाकर ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

रांची. लालपुर एचबी रोड निवासी जाकिर खान ने गाड़ी फाइनेंस करवाकर ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में सिवान निवासी सिद्दिकी परवेज आलम, बोकारो निवासी सरफराज अहमद और एक अन्य शहनवाज अहमद को आरोपी बनाया गया है. जाकिर खान ने बताया कि मेरे बेटे के चचेरे साले सिद्दिकी परवेज आलम ने रांची आकर मेरे नाम से गाड़ी फाइनेंस करा कर ले गया था. उसके द्वारा गाड़ी का इएमआइ नहीं भरने के कारण मेरा सिविल स्कोर खराब हो गया. बाद में मुझे पता चला कि सिद्दिकी बोकारो निवासी अपने साले सरफराज अहमद को गाड़ी देकर खुद मुंबई चला गया था. कुछ माह पूर्व मुझे बोकारो पुलिस से इस बात की जानकारी मिली कि मेरे नाम पर फाइनेंस करायी गयी गाड़ी से अपराध हुआ है. जिसे लेकर केस भी दर्ज है. बोकारो जाने पर पता चला कि शहनवाज अहमद ने मेरे नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर गाड़ी को न्यायालय से मुक्त करा लिया है. गाड़ी की मांग करने पर आरोपी पक्ष के लोग 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहे हैं. जाकिर खान ने पुलिस को बताया कि गाड़ी मेरे नाम पर होने की वजह से मुझे ही अपना सिविल स्कोर ठीक करने के लिए लगातार लोन भी भरना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola