प्रीतिभोज से रांची लौट रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, पांच घायल, रिम्स रेफर

कैरो चट्टी मार्ग पर पचागाई के समीप अनियंत्रित होकर कार पलटने से कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
कैरो : कैरो चट्टी मार्ग पर पचागाई के समीप अनियंत्रित होकर कार पलटने से कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि बीते दिन प्रखंड के रिंकू प्रसाद के यहां सभी लोग प्रीतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने रांची से आये थे. जिसके बाद रात्रि में सभी लोग रांची के लिए निकल गये. इसी दौरान पचागाई मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गयी.
जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. कार में सवार 26 वर्षीय नीलेश कुमार, 27 वर्षीय मिंटू कुमार, 25 वर्षीय मनोज कुमार, 26 वर्षीय छोटू सिंह व 26 वर्षीय सूरज सोनी को गंभीर चोट आयी है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों तथा कैरो थाना पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को ईलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया. बताया जाता है कि दो युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. ग्रामीणों ने बताया कि कार काफी तीव्र गति में थी. जिसके कारण घटना घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




