दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर कार व स्कूटी चोरी
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन

आइटीआइ रोड बेड़वारी न्यू कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े 11 बजे कुलदीप साहू के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने कार व स्कूटी चोरी कर भाग गये.
विज्ञापन
अनगड़ा.
आइटीआइ रोड बेड़वारी न्यू कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े 11 बजे कुलदीप साहू के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने कार व स्कूटी चोरी कर भाग गये. श्री साहू ने बताया कि स्विफ्ट कार जेएच 01डीएच 9362 व एक्टिवा स्कूटी जेएच 01डीजे 2072 उसके नये घर के अंदर पार्किंग में खड़े थे. सुबह 10 बजे तक सबकुछ ठीक था. 11.30 बजे गेट का ताला टूटा मिला और दोनों वाहन गायब थे. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गौतम रजवार पहुंचे और छानबीन की. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिंग रोड से सटे इस इलाके में दिनभर असामाजिक तत्वों का आवागमन होता है. जुआ व शराब का धंधा भी बेधड़क चल रहा है. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










