ePaper

दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर आज

Updated at : 11 Aug 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर आज

दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण जांच एवं वितरण शिविर आयोजित किया गया है.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली प्रखंड के बीआरसी भवन परिसर में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण जांच एवं वितरण शिविर आयोजित किया गया है. इस शिविर में 03 से 18 वर्ष आयुवर्ग के दिव्यांग बच्चे भाग ले सकेंगे. जानकारी देते हुए बीआरसी के रिसोर्स शिक्षिका शोभा सिंह ने कहा कि जो बच्चे सुन नहीं पाते, श्रवण बाधित है, जो बच्चे चल नहीं सकते, शारीरिक दिव्यांगता है, जिन बच्चों की बुद्धि कम है या बौद्धिक अक्षमता है, जो बच्चे बिल्कुल भी देख नहीं सकते या दृष्टिहीन हैं, वे इस शिविर में शामिल हो सकते हैं. शिविर में आने के लिए आधार कार्ड, यूडीआइडी दिव्यांग प्रमाण पत्र, मुखिया द्वारा बना आय प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है. वहीं उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ अभिभावकों को आने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola