इटकी में बछड़ा-बछड़ी प्रदर्शनी का आयोजन

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 19 Jan 2026 11:19 PM

विज्ञापन

बछड़ा/बछड़ी प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

इटकी. प्रखंड की कुल्ली पंचायत अंतर्गत भंडरा सरना मैदान में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित बछड़ा/बछड़ी प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. प्रदर्शनी में करीब 50 पशुपालकों ने अपने छह माह से कम उम्र के बछड़ा/बछड़ी को लेकर भाग लिया. प्रदर्शनी में चयन समिति द्वारा प्रथम स्थान पर सहदेव महतो, द्वितीय महेश गोप और तृतीय मो मोइनुद्दीन अंसारी के बछड़ा/बछड़ी को पुरस्कार दिया गया. करीब 10 पशुपालक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. साथ ही निःशुल्क दवा दी गयी. पशु चिकित्सक डॉ शिवानंद कांशी ने बछड़ा/बछड़ी के रखरखाव की जानकारी दी. इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन कुल्ली मुखिया विनय उरांव व डॉ रोजलिन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर डॉ महिमा, डॉ चूमनु तिर्की, डॉ राकेश, कमल साव, राजू गोप, गौतम सिंह, विजय महतो, दीपक गोप, संजय कुमार, कृष्णा महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola