Ranchi News : बस मालिक चला रहे अनफिट बसें
Updated at : 27 Nov 2024 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
यात्रियों की जान से कर रहे खिलवाड़
विज्ञापन
राजेश कुमार, रांची
बस मालिक यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. यही नहीं, वे सरकार को भी राजस्व का चूना लगा रहे हैं. मामला यह है कि रांची से विभिन्न जगहों के लिए खुलने वाली कई बसें अनफिट हैं. उनका फिटनेस लंबे समय से फेल है, फिर भी वे आसानी से सड़कों पर वाहन चला रहे हैं. फिटनेस के साथ-साथ कई गाड़ियों का टैक्स, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन भी फेल है. खादगढ़ा से खुलने वाली यह बसें पटना, सीवान, छपरा, नवादा, आरा, गया, खगड़िया सहित विभिन्न जगहों पर जाती हैं.यह है हाल :
इन फेल गाड़ियों का आलम यह है कि इन बसों के मालिक गाड़ियों में लाइट चमका कर और एजेंट को कमीशन देकर यात्रियों की सीट की बुकिंग करते हैं. लेकिन यात्रियों की सुरक्षा से उन्हें कोई मतलब नहीं है. यही नहीं सरकार को बिना टैक्स दिये भी वे बसें सड़कों पर चला रहे हैं. कुछ बसें तो ऐसी भी मिली, जिनका फिटनेस, टैक्स और इंश्याेरेंस फेल है. लेकिन उनके पॉल्यूशन की वैधता है. गाड़ियों के कई कागजात फेल होने के बाद भी बेधड़क सड़कों पर वाहन आसानी से इसलिए चलाते हैं, क्योंकि इन वाहनों की समय-समय पर जांच नहीं होती है. कौन-कौन बसें हैं अनफिटवाहन संख्या-फेलJH11J-8603-फिटनेस, इंश्योंरस और पॉल्यूशनBR19P-0853-फिटनेसBR19P-1638-फिटनेस और पॉल्यूशन
BR24PA-4502-पॉल्यूशनBR26PA-4979-टैक्सBR02AA-7024-फिटनेस और टैक्सJH01BA-9465-पॉल्यूशन
JH09X-8325-फिटनेस, टैक्स और इंश्योरेंसBR19P-1637-फिटनेस और इंश्योरेंसBR45P-9275-टैक्सBR09PA-7591-पॉल्यूशननोट : यह डाटा एम परिवहन ऐप से ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




