Ranchi news : 54 दिनों में बीएसएनएल ने झारखंड में जोड़े 2.25 लाख नये ग्राहक

Updated at : 24 Aug 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

निजी कंपनियों के रिचार्ज महंगे होने का असर. हर दिन औसतन लगभग 4166 नये ग्राहक कंपनी से जुड़ रहे हैं. एक जुलाई से 27 जुलाई के बीच बीएसएनएल से 87,992 नये उपभोक्ता जुड़े थे.

विज्ञापन

रांची. निजी मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों के रिचार्ज महंगे होने का असर साफ दिखा रहा है. यही वजह है कि 54 दिनों (एक जुलाई से 23 अगस्त तक) में बीएसएनएल ने झारखंड में 2.25 लाख नये मोबाइल उपभोक्ता जोड़ दिये हैं. हर दिन औसतन लगभग 4166 नये ग्राहक कंपनी से जुड़ रहे हैं. वहीं, एक जुलाई से 27 जुलाई के बीच यानी 27 दिनों में बीएसएनएल से लगभग 87,992 नये उपभोक्ता जुड़े थे. इस अवधि में लगभग 2.55 गुना नये ग्राहक बढ़ गये.

क्या है कारण

बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या बढ़ने का सबसे मुख्य कारण यह है कि निजी कंपनियों ने टैरिफ में बढ़ोतरी की है. साथ ही कंपनी 4जी का कवरेज झारखंड में लगातार बढ़ा रही है.

बोले अधिकारी

निजी कंपनियों ने टैरिफ में बढ़ोतरी कर दी है. जबकि, बीएसएनएल ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है. ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क देने के लिए कंपनी अपने 4जी का कवरेज बढ़ा रही है. इसका फायदा कंपनी को मिला है. यही कारण है कि हर जगहों पर सिम लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ दिख रही है.

संजय कुमार, सीजीएम, बीएसएनएल, झारखंड सर्किलB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola