प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच, रांची में मलाइका अरोड़ा के हाथों सम्मानित हुए 50 से अधिक लोग

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करतीं मलाइका अरोड़ा और अन्य

Brilliance Awards 2026 Ranchi: रांची के विनायका ईको रिसॉर्ट में 'ब्रिलियंस अवॉर्ड 2026- सीजन वन' का भव्य आयोजन किया गया. बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 से अधिक लोगों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

Brilliance Awards 2026 Ranchi, रांची: राजधानी रांची स्थित प्रसिद्ध विनायका ईको रिसॉर्ट में रविवार को ब्रिलियंस अवॉर्ड 2026- सीजन वन का भव्य और सफल आयोजन किया गया. इस गरिमामय समारोह में लोकप्रिय अभिनेत्री व सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि मलाइका अरोड़ा द्वारा कार्यक्रम के प्रायोजकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किये गये. सम्मान पाकर सभी पुरस्कार विजेताओं के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था.

प्रायोजकों का रहा अहम योगदान

इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में पंचरत्ना स्काईलाइन के मालिक पियूष मोरे का विशेष योगदान रहा. वहीं, एसोसिएट स्पॉन्सर्स के रूप में निलेश छावनिका, उत्तम गोल्डार, पल्लवी कुमार, डॉ. आस्था बौल और सुजीत कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Also Read: Saraikela News: करीम नगर के सिर सजा जीत का ताज: शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, इनाम में मिले 7 लाख रुपये

प्रेरणादायी व्यक्तियों को मंच देना था उद्देश्य

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक हर्षप्रीत कौर और कविता डैम ने बताया कि ब्रिलियंस अवॉर्ड का उद्देश्य ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है, जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज के लिए मिसाल बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल प्रतिभाओं को पहचान मिलती है, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा भी मिलती है.

यादगार रहा आयोजन

गरिमामय माहौल, भव्य मंच सज्जा और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के बीच यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार रहा. कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं, प्रायोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read: दुकान से लौटे और लगा ली फांसी: धनबाद के व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी की मौत, पत्नी ने शव छूने तक से किया इनकार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola