BPSC Result 2022: 31वीं ज्यूडिशियल सर्विस का रिजल्ट जारी, रांची की भावना नंदा बनी टॉपर

Updated at : 11 Oct 2022 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC Result 2022: 31वीं ज्यूडिशियल सर्विस का रिजल्ट जारी, रांची की भावना नंदा बनी टॉपर

BPSC Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने सोमवार को 31वीं न्यायिक सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया. इसमें रांची के इटकी रोड निवासी भावना नंदा टॉपर बनी है. रिजल्ट वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड किया गया है.

विज्ञापन

Ranchi News: बिहार लोक सेवा आयोग ने सोमवार को 31वीं न्यायिक सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया. इसमें रांची के इटकी रोड निवासी भावना नंदा टॉपर (Bhawna Nanda topper) बनी है. सागर (मध्य प्रदेश) के दिव्यांशु गुप्ता, मधुबनी के राघव कुमार, मोतिहारी की स्नेहा सिंह और मधेपुर की पायल मिश्रा ने टॉप फाइव में जगह बनायी है. आयोग की ओर से 221 रिक्तियों के विरुद्ध 214 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है. रिजल्ट वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड किया गया है.

भावना नंदा ने क्या कहा

भावना नंदा ने कहा कि वे भविष्य में जन-जन के अधिकार को न्याय दिलाने का प्रयास करूंगी. भावना ने 2019 में एनएलयू रांची से बीए एलएलबी (LLB) और 2020 में एनएलयू दिल्ली से एलएलएम (LLM) की डिग्री हासिल की. छह दिसंबर 2020 को प्रारंभिक और 24 से 28 जुलाई 2021 तक मुख्य परीक्षा हुई. 06 सितंबर 2022 को इंटरव्यू हुआ. उन्होंने पिता नवल किशोर नंदा (झारखंड वित्त विभाग के रिटायर ऑडिट ऑफिसर) और मां पुष्पा नंदा (सरकारी शिक्षिका) को अपनी सफलता का श्रेय दिया.

Also Read: 7th Pay Commission: हेमंत सोरेन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया DA, होगा 10 हजार रुपये का फायदा

पहले ही प्रयास में पायल को मिली सफलता

नामकुम की पायल मिश्रा को पहले ही प्रयास में बीपीएससी (BPSC) की 31वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा (31st Judicial Service exam) में पांचवां रैंक मिला है. उन्होंने कहा कि एनएलयू रांची में बीए एलएलबी के चौथे वर्ष से ही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. पायल एनएलयू रांची (NLU Ranchi) के बैच 2020 की छात्रा है, इन्हें कॉरपोरेट लॉ में गोल्ड मेडल मिला था. उन्होंने बताया कि हरियाणा ज्यूडिशियल सर्विस के इंटरव्यू में भी शामिल हो चुकी हैं. रिजल्ट का इंतजार है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता प्रफुल्ल कुमार मिश्रा (डिप्टी मैनेजर, उषा मार्टिन) व मां किरण मिश्रा (गृहिणी) को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola