प्रखंड को विकास के क्षेत्र में मिसाल बनाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड को विकास के क्षेत्र में मिसाल बनाने का संकल्प

प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विनीता कच्छप ने की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विनीता कच्छप ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गयी. बेहतर कार्य नहीं करनेवाले विभागों की कार्यशैली में सुधार करने व तेजी से कार्य का निरुपण करने के निर्देश दिये गये. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रखंड के दूरस्थ गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचाना है. इसके लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी से कार्य करना होगा. सभी ने प्रखंड क्षेत्र को विकास के दृष्टिकोण से राज्य में अव्वल बनाने का संकल्प लिया. उप प्रमुख मुदस्सिर हक ने कहा कि इच्छा शक्ति और ईमानदारी के बिना समाज में बदलाव संभव नहीं है. योजनाएं तभी सार्थक होंगी, जब वे समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचे. उन्होंने कुछ विभागों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सुधार लाने की चेतावनी दी. बीडीओ राहुल उरांव ने कहा कि हर जरूरतमंद तक पहुंचना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना मेरी प्राथमिकता रही है. उन्होंने कहा कि जिन विभागों के प्रतिनिधि बैठक में अनुपस्थित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. बैठक में एसडीओ पुरुषोत्तम भाई पटेल, पंसस सब्दुल्ला मलिक, मकबूल अंसारी, अनीता कश्यप, विजय भगत, इशरत परवीन, शाइस्ता परवीन, विशेश्वर उरांव, रोशन तिर्की, कल्याणी, वेरोनिका एक्का, आशा रानी पन्ना, बीपीओ संजय तिर्की सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kedar Mahto Bero

लेखक के बारे में

By Kedar Mahto Bero

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola