स्कूल में आशीर्वचन व विदाई समारोह
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन तथा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह
विज्ञापन
मांडर.
डीएवी पब्लिक स्कूल कंदरी में शुक्रवार को 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन तथा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि फिरायालाल पब्लिक स्कूल रांची के प्राचार्य नीरज सिन्हा. विशिष्ट अतिथि नीना सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. सातवीं व नौवीं कक्षा के छात्रों ने गीत, नृत्य व अन्य मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. स्कूल के निदेशक डॉ राजेश दत्त ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्हें परीक्षा के भय को मन से निकालने, समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी. सभी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मंच संचालन रेहाना खातून तथा रमीसा ने किया. मौके पर शेख मोहम्मद टाइगर, सचिव अर्चना दत्त, उप प्राचार्य संगीता सिंह, शमशेर खान, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, नीलम कुमारी, वंदना कुमारी, रीता गिरी, शिव भजन, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, राजेंद्र कुमार, नीतू पाठक, सुबोध कुमार, पूपेन खलखो, हेमलता, सुनैना सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.मांडर 1, कार्यक्रम के उदघाटन करते अतिथि.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










