पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच कंबल बांटे
Updated at : 02 Jan 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार के झारखंड आंदोलनकारी स्व बांदे उरांव का कल्याणपुर में शुक्रवार को 11वीं पुण्यतिथि मनायी गयी.
विज्ञापन
पिपरवार.
पिपरवार के झारखंड आंदोलनकारी स्व बांदे उरांव का कल्याणपुर में शुक्रवार को 11वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. झामुमो नेत्री सरोज देवी की अध्यक्षता में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर गरीब, असहाय व वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में झामुमो नेता मनोज चंद्रा ने बांदे उरांव को कोयलांचल का नायक बताया. कहा कि बांदे उरांव ने झारखंड आंदोलन में आंदोलनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर लड़ाई लड़ी थी. उनके ही प्रयास से कल्याणपुर में कोल डंप खुला था. इससे पूर्व रैविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन सहित कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया. संचालन सचिन पासवान व राहुल राम ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर इंद्रजीत उरांव, रवि भारद्वाज, चंद्रदेव साहू, फूलदेव टाना भगत, फागु साहू, जयपाल उरांव, धनेश्वर गंझू, रंथू उरांव तिग्गा, बसंत नारायण महतो, असलम, कयूम अंसारी, छोटू गंझू, रंथू गंझू, विकास खलखो, झरी राम, दीरपाल टाना भगत, शिवप्रसाद चौहान, सैफुल्लाह, संदीप भगत, महावीर राम, निजामुद्दीन अंसारी, अंगद महतो, धर्मेंद्र उरांव, अनिमा कुजूर, मधुलता देवी, वीणा देवी, सुमन देवी, पुनिया देवी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




