खलारी के भाजपा कार्यकर्ता ‘परिवर्तन यात्रा’ में होंगे शामिल

Updated at : 25 Sep 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

भाजपा खलारी मंडल के पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी : भारतीय जनता पार्टी खलारी मंडल के कार्यकर्ता एक अक्तूबर को ‘परिवर्तन यात्रा’ में शामिल होंगे. इसे लेकर भाजपा खलारी मंडल के पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल गंझू ने की. वक्ताओं ने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने झारखंड की जनता को खून के आंसू रुलाये हैं. भ्रष्ट अधिकारी व माफिया, घुसपैठ को बढ़ावा देनेवाली परिवारवादी ताकतों के साथ मिलकर राज्य के संसाधनों को लूट रहे हैं. बैठक में एक अक्तूबर को परिवर्तन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे. यात्रा बुढ़मू से शुरू होगी. वहीं 29 सितंबर को को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जगह-जगह एकत्रित होकर सुनने पर सहमति बनी. संचालन मंडल संयोजक रामसूरत यादव व महामंत्री कार्तिक पांडेय ने किया. धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश प्रजापति ने दिया. बैठक में मंडल के पलक मनोज साहू, स्थाई प्रभारी जलाल महतो, पूर्व विधायक जीतूचरण राम, श्यामसुंदर सिंह, सरस्वती देवी, अरविंद सिंह, फूलेश्वर महतो, हरदेव साहब, भरत रजक, विकास दुबे, आनंद सिंह चतुर्गुण भुईयां, गणेश यादव, सिन्नी देवी, दिलीप पासवान, रवींद्र मुंडा, शशि उरांव, शिव चौधरी, सरोजनी देवी, कृष्ण चौहान, मनोज जायसवाल, जफरुद्दीन अंसारी, नागदेव सिंह, दिनेश प्रसाद गुप्ता, कुलदीप लोहार, जितेंद्र भारतीय, राजू गुप्ता, कमलेश महतो, मीरा देवी, अनिता देवी, तुलसी मुंडा, प्रदीप प्रमाणिक, सुबोध रजक, राधेश्याम प्रसाद, सुरेश साहू, हरेंद्र उरांव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola