Political news : भाजपा ने मंडलों में निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान आज से

Updated:
विज्ञापन
Political news : भाजपा ने मंडलों में निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान आज से

तिरंगा यात्रा सिर्फ परंपरा नहीं, एकता व गर्व की पहचान है : बाबूलाल

विज्ञापन

रांची. प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य के कई जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यह अभियान अगले दो दिनों तक चलेगा. मंगलवार को भाजपा रांची महानगर व भाजपा रांची ग्रामीण समेत पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद महानगर, सरायकेला-खरसावां व सिमडेगा के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. भाजपा के सभी संगठनात्मक जिलों में अगले दो दिनों तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.

13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा. इसके अलावा शहीद स्मारकों व प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तिरंगा यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एकता और गर्व की पहचान है. राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो जायें. इधर, राजधानी रांची में सुखदेव नगर मंडल की ओर से रातू रोड, पिस्का मोड़, विश्वनाथ मंदिर से सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा में सत्यनारायण सिंह, संजय कुमार जायसवाल, ललित नारायण ओझा, ओम प्रकाश पांडेय, हरेंद्र सिंह, रेणु तिर्की, नंदकिशोर अरोड़ा, विनय कुमार सिंह, संजीव चौधरी, राकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राज सोनू सिंह आदि शामिल थे. भाजयुमो रांची महानगर की ओर से 13 अगस्त को सुबह सात बजे संकल्प वाटिका मोरहाबादी मैदान से अलबर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola