घटिया सड़क निर्माण कार्य के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
घटिया सड़क निर्माण कार्य के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

जपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हेसल चौक के समीप निर्माणाधीन सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया

विज्ञापन

अनगड़ा.

नामकुम से अनगड़ा तक 181 करोड़ रुपये की लागत से बनाये जा रहे 17.7 किमी फोरलेन सड़क में व्यापक अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हेसल चौक के समीप निर्माणाधीन सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुनील महतो व सिकंदर अंसारी ने किया. आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया गया है. निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा है. निर्माण कार्य में छह माह एक्टेंशन मिलने के बाद भी निर्धारित समय पर कार्य को पूरा नहीं किया गया है. ढाई साल में मात्र 70 प्रतिशत ही काम हुआ है. नाली भी बेतरतीब ढंग से ऊंची-नीची बनायी जा रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने की स्थिति में रांची-मुरी मार्ग को जाम किया जायेगा. प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, अजय कुमार महतो, रामनाथ महतो, राजेंद्र महतो, रामेश्वर महतो, घनेनाथ महतो, उपमुखिया दुर्गा महतो, कृष्णा भगत, अजय सिंह भोगता सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola