ePaper

Political news : हेमंत सरकार की लोकप्रियता से घबरा गयी है भाजपा : झामुमो

Updated at : 20 Aug 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
Political news : हेमंत सरकार की लोकप्रियता से घबरा गयी है भाजपा : झामुमो

झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा के लोग जानबूझकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

रांची.

झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा के लोग जानबूझकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि, सच यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों और वंचितों को पक्का घर देने का जो सपना देखा है, वह लगातार पूरा हो रहा है. हकीकत यह है कि आज झारखंड के लोगों की पहली पसंद अबुआ आवास है. प्रधानमंत्री आवास से पहले अबुआ आवास की मांग लोग कर रहे हैं. शायद यही वजह है कि भाजपा को मिर्ची लग रही है. भाजपा हेमंत सरकार की लोकप्रियता से घबरा गयी है. श्री पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के हिस्से के आवास स्वीकृत नहीं किये. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिस तरह भेदभाव कर झारखंड को आवास से वंचित किया गया, वही भाजपा की मानसिकता को दिखाता है. एक तरफ केंद्र ने गरीबों को छत से वंचित किया और दूसरी तरफ हेमंत सरकार ने अपनी दूरदर्शिता और संवेदनशील सोच से राज्य निधि से अबुआ आवास योजना शुरू कर गरीबों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में कदम बढ़ाया.

अबुआ आवास हेमंत सरकार की लोकप्रिय योजना

श्री पांडेय ने कहा कि आज जिस योजना पर सवाल उठाये जा रहे हैं, वह पूरी तरह राज्य सरकार की पहल पर चल रही है. भाजपा के नेता कभी नहीं चाहेंगे कि झारखंड का गरीब खुशहाल हो और उसे पक्का घर मिले. हकीकत यह भी है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तरह अबुआ आवास योजना भी हेमंत सरकार की बेहद लोकप्रिय है. श्री पांडेय ने कहा कि सरकार हर जिले में योजनाओं की गति तेज करने के लिए ठोस कदम उठा रही है. बारिश और भुगतान प्रक्रिया से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर मकानों का निर्माण तेजी से आगे बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola