भाजपा संविधान में बदलाव की साजिश कर रही है: बंधु

Birsa Munda
बेड़ो में बैठक
बेड़ो. कांग्रेस प्रखंड पदाधिकारियों व मंडल पंचायत अध्यक्षों की बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि आगामी लोहरदगा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जीत के प्रति संकल्पित रहें. नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में सिर्फ जुमलेबाजी के सिवा कुछ नहीं किया. दो करोड़ रोजगार और हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपया देने कर वायदा झूठा निकला. भाजपा संविधान में बदलाव की साजिश कर रही है. बैठक में आगामी 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. श्री तिर्की ने कहा कि रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल होंगे. 29 अप्रैल को बेड़ो में कांग्रेस की रैली होगी. वहां पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुखदेव भगत, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की आदि शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










