Political Crisis in MP पर बोले झारखंड के CM हेमंत : भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आया

Updated at : 11 Mar 2020 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
Political Crisis in MP पर बोले झारखंड के CM हेमंत : भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आया

bjp exposed says hemant soren on political crisis in madhya pradesh : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में राजनीतिक संकट (Political Crisis) पर झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा (BJP) का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ चुका है. लेकिन, झारखंड में ऐसा नहीं होगा.

विज्ञापन

रांची : मध्यप्रदेश में राजनीतिक संकट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ चुका है. लेकिन, झारखंड में ऐसा नहीं होगा. हेमंत सोरेन ने कहा कि देश ने पहले भी ऐसे कई उदाहरण देखे हैं. हर बार इसके केंद्र में भाजपा रही है.

हेमंत सोरेन ने कहा कि राजनीति में शुचिता की बात करने वाली भाजपा ने राजनीतिक स्तर को गिरा दिया है. मुख्यमंत्री बुधवार को रामगढ़ के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में पूजा-पाठ करेंगे. शिबू सोरेन के नामांकन दाखिल करने के बाद अपने पैतृक गांव निकलने से पहले रांची में हेमंत सोरेन मध्यप्रदेश के राजनीतिक संकट पर एक पत्रकार के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं.

हेमंत सोरेन ने दावा किया कि झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के उम्मीदवार जीतेंगे. राज्यसभा की एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन की जीत पक्की मानी जा रही है. उन्होंने बुधवार को झारखंड विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान हेमंत सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 10 विधायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रस्तावक बने. नामांकन के बाद गुरुजी ने दोनों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत का दावा किया. किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए 28 वोट की जरूरत होगी. झामुमो के 29 विधायक हैं. इसलिए शिबू सोरेन का तीसरी बार राज्यसभा पहुंचना तय है.

राज्यसभा के लिए मतदान 26 मार्च, 2020 को होगा और उसी दिन शाम में मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिये जायेंगे. 9 अप्रैल, 2020 को राज्यसभा में झारखंड कोटे की दो सीटें खाली हो रही हैं. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोटे से प्रेमचंद गुप्ता राज्यसभा पहुंचे थे, जबकि भाजपा के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवानी उच्च सदन पहुंचे थे. दोनों का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है.

परिमल नाथवानी इस बार आंध्रप्रदेश से वाइएसआर कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा जा रहे हैं. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़े श्री नाथवानी लगातार दो बार झारखंड से राज्यसभा सदस्य चुने गये थे. प्रेमचंद गुप्ता को इस बार यूपीए ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया. चर्चा है कि आरपीएन सिंह झारखंड से राज्यसभा जाना चाहते हैं. हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी भी इसकी तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola