मंत्री को बदनाम करने की साजिश कर रही भाजपा : कांग्रेस
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Jun 2020 4:40 AM
मंत्री को बदनाम करने की साजिश कर रही भाजपा : कांग्रेस
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, सुरेंद्र सिंह व राकेश सिन्हा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस के नेताओं के प्रति एक षडयंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रही है.
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम का न तो प्राथमिकी में नाम है और न ही इन्होंने फोन किया है. भाजपा के पास अपना संगठन है, वो साहेबगंज या संताल परगना में पता कर ले कि मंत्री ने निविदा मैनेज करने का किसी भी प्रकार का काम किया है या नहीं?
इन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग निविदाकर्ता के खिलाफ थे. इनकी शिकायत भी मंत्री से की गयी थी. मंत्री ने किसी को फोन नहीं किया था, बल्कि उनके पास षडयंत्रकारी का फोन आया था.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










