ePaper

Birsa Munda Birth Anniversary: बिरसा मुंडा को नमन करने राष्ट्रपति और CM हेमंत पहुंचेंगे खूंटी के उलिहातू

Updated at : 14 Nov 2022 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda Birth Anniversary: बिरसा मुंडा को नमन करने राष्ट्रपति और CM हेमंत पहुंचेंगे खूंटी के उलिहातू

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन करने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी के उलिहातू गांव पहुंचेंगे. यहां से राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के जबलपुर प्रस्थान कर जाएगी, वहीं सीएम हेमंत रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे.

विज्ञापन

Birsa Munda Birth Anniversary: भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी के उलिहातू पहुंचेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार (15 नवंबर, 2022) को दिल्ली से वायुसेना के विमान से सुबह 08:20 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से 08:30 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे खूंटी के उलिहातू गांव जाएंगी. वह उलिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा के घर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और उनके वंशजों से मिलेंगी. राष्ट्रपति सुबह 09:35 बजे उलिहातू से हेलीकॉप्टर से रांची एयरपोर्ट लौटेंगी. यहां कुछ देर रूकने के बाद 11:30 बजे रांची एयरपोर्ट से मध्य प्रदेश के जबलपुर रवाना हो जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल नहीं होगी. रविवार को इनके कार्यक्रम में बदलाव करते हुए दो कार्यक्रम को रद्द किया गया था.

सीएम हेमंत का भी आया शेड्यूल, उलिहातू में करेंगे नमन

वहीं, बिरसा मुंडा की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी 15 नवंबर की सुबह 09:10 बजे रांची एयरपोर्ट से खूंटी के उलिहातू जाएंगे. खूंटी जाने से पहले सीएम सुबह 07:45 बजे रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पहुंचेंगे. यहां समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सड़क मार्ग से बिरसा चौक पहुंचेंगे. यहां भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सुबह 08:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. यहां से हेलीकाॅप्टर से खूंटी के उलिहातू के लिए रवाना होंगे. बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू पहुंचने के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन करेंगे. इसके बाद उलिहातू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे रांची पहुंचेंगे.

Also Read: Jharkhand Foundation Day: 22 साल में राज्य को मिले 6 CM, 3 बार लगा राष्ट्रपति शासन, पढ़ें यह रोचक रिपोर्ट

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल और सीएम होंगे शामिल

करीब साढ़े 12 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगे. इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस भी उपस्थित रहेंगे. इसके बाद शाम पांच बजे सीएम हेमंत सोरेन झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola