रांची से रायपुर जाने के लिए लोगों को करना पड़ रहा है 25 हजार रुपये तक खर्च, यात्री परेशान
Flight Pic For Symbolism
Ranchi to Raipur: रांची से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा बंद कर दी गयी है. इस वजह से यात्रियों को 12 से 25 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है. रायपुर के लिए सीधी फ्लाइट बंद हो जाने से यात्रियों को अधिक समय तय करना पड़ रहा है.
रांची : रांची से रायपुर जाने वाले विमान यात्रियों को इन दिनों 12 से 25 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इसका मुख्य कारण रांची से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा का बंद होना है. रायपुर जाने के लिए लोगों को रांची से कोलकाता, रांची से दिल्ली और रांची से चेन्नई जाकर कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है. इससे यात्रियों को आठ से 12 घंटे का समय लग रहा है.
यात्रियों की परेशानी बढ़ी
यात्री रजनीश कमार ने बताया कि रांची से रायपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत है. लेकिन, फ्लाइट बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. रांची से रायपुर की दूरी लगभग 450 किलोमीटर है. जबकि, यात्रियों को हवाई जहाज से जाने के लिए पहले कोलकाता की या रांची से लगभग 325 किलोमीटर और कोलकाता से रायपुर के लिए 710 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है.
Also Read: कल्पना संग हेमंत सोरेन की स्पेन और स्वीडन यात्रा, औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र में और मजबूत होगा झारखंड
अकारण रांची से छत्तीसगढ़ फ्लाइट को कर दिया गया बंद
वहीं, रांची से चेन्नई जाने के लिए लगभग 1270 किलोमीटर और रांची से दिल्ली जाने के लिए लगभग एक हजार किलोमीटर यात्रा करने के बाद कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही है. इधर, बिरसा मुंडा सिविल एविएशन उप सिमित के चेयरमैन दिनेश प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड व छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार की भारी गुंजाइश को देखते हुए काफी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है. झारखंड चेंबर की मांग पर पूर्व में रांची से रायपुर के लिए सीधी फ्लाइट चालू की गयी थी. पर्याप्त यात्री भी मिल रहे थे, लेकिन अकारण यह सेवा बंद कर दी गयी. सीधी फ्लाइट नहीं होने के कारण यात्रियों को कोलकाता और दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है.
Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के नक्सली क्षेत्र में पारा शिक्षक की पत्थर से कूचकर हत्या, जंगल में मिला शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










