विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गयी बाइक रैली

Updated:
विज्ञापन
विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गयी बाइक रैली

मैक्लुस्कीगंज में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. आदिवासी युवा मोर्चा खलारी प्रखंड के बैनर तले बाइक रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. आदिवासी युवा मोर्चा खलारी प्रखंड के बैनर तले बाइक रैली निकाली गयी. रैली की शुरुआत मोर्चा के शशि मुंडा के नेतृत्व में लपरा पंचायत के विकास नगर से की गयी और रैली नगर भ्रमण करते हुए खलारी शांतिनगर पहुंची. यहां पर युवाओं ने बाबूलाल गंझू, सुनील उरांव, राजेन्द्र गंझू के अगुवाई में सरना झंडा फहराते हुए पौधरोपण किया. तत्पश्चात रैली केडी पहुंचा यहां पर युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरना शॉल ओढ़ाया गया. वहीं कमाती धौड़ा में स्थानीय पाहनो के द्वारा विधिपूर्वक पूजन कर समापन किया गया. इस दौरान एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान, भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे जैसे नारे भी लगाये. रैली सफल बनाने में मोर्चा के शशि मुंडा, विजय मुंडा, सत्येंद्र मुंडा, योगेश मुंडा, बीरेंद्र, किशुन लोहरा, रौशन लोहरा, बिकास गंझू, सूरज गंझू, जयमंगल, दीपक, सचिन, सुशांत उरांव, पीयूष, संजय मुंडा, मनोज, राजेश मुंडा, आकाश मुंडा सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के युवा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola