खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत

Birsa Munda
रांची-पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली कोचाजारा के समीप मंगलवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बाइक जा टकरायी. इस हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
सिल्ली. रांची-पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली कोचाजारा के समीप मंगलवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बाइक जा टकरायी. इस हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का निवासी सोनू बेदिया एवं खेरडीह निवासी प्रकाश महतो जोन्हा से बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में कोचाजारा के समीप बाइक सड़क के किनारे खड़े धान से लदे ट्रक से टकरा गयी. हादसे के बाद दोनों सड़क किनारे जा गिरे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सिल्ली पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सोनू बेदिया (25) को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










