बिहार के दो पुलिसकर्मियों को रांची में ग्रामीणों ने पीटा, बंधक बनाया, जानें क्या है पूरा मामला

हरियाणा के नंबर वाली गाड़ी में तीन लोग सवार थे. उनमें से दो लोग गुलाम अशरफ उर्फ रौनक से पूछताछ करने लगे. इसी बीच लड़की के भाई और रौनक के साले इंतखाब आलम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि रौनक को गाड़ी में लादो. इसी बीच रौनक वहां से भाग गया. शोर मचाने लगा.
झारखंड की राजधानी रांची में बिहार से आये दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने पीट दिया. घटना कांके थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी की है. दोनों पुलिसकर्मी दहेज मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए यहां आये थे. सादे लिबास में मिल्लत कॉलोनी पहुंचे, तो दोनों पुलिसकर्मियों को लोगों ने अपहरणकर्ता समझकर उनकी पिटाई कर दी. कांके थाना की पुलिस के हस्तक्षेप से उन्हें सुरक्षित निकाला गया.
प्राप्त सूचना के मुताबिक, कांके निवासी गुलाम अशरफ उर्फ रौनक का 2 साल पहले बिहार के सीवान जिला में निकाह हुआ था. निकाह के एक सप्ताह के भीतर उसको पता चल गया कि उसकी पत्नी मानसिक रोगी है. लंबे अरसे से उसका इलाज चल रहा है. इसके बाद उसने अपने ससुराल वालों को बुलाकर अपनी पत्नी को उनके हवाले कर दिया.
Also Read: रांची के कांके की प्रसूता को दौड़ाते रहे सरकारी अस्पताल, ऑटो में प्रसव के बाद नवजात की हुई मौतलड़की के परिवार वालों ने रौनक और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज का केस दर्ज करवा दिया. उसी मामले में गुलाम अशरफ के खिलाफ वारंट जारी हुआ था. उसकी गिरफ्तारी के लिए सीवान जिला की पुलिस कांके पहुंची थी. सुबह साढ़े 8 बजे दो पुलिसकर्मी जब मिल्लत कॉलोनी के पास पहुंची, उस वक्त रौनक सैलून जा रहा था. मिल्लत कॉलोनी मोड़ के पास हरियाणा के नंबर की एक गाड़ी (HR 51 AN 4086) खड़ी थी.
हरियाणा के नंबर वाली गाड़ी में तीन लोग सवार थे. उनमें से दो लोग गुलाम अशरफ उर्फ रौनक से पूछताछ करने लगे. इसी बीच लड़की के भाई और रौनक के साले इंतखाब आलम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि रौनक को गाड़ी में लादो. इसी बीच रौनक वहां से भाग गया. शोर मचाने लगा. बचाओ. बचाओ. ये लोग मुझे किडनैप करने आये हैं. रौशन की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी.

लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर भी बांध दिये. स्थानीय लोगों ने कांके पुलिस को इसकी सूचना दी. 15-20 मिनट बाद सीवान की महिला थाना की दारोगा आराधना कुमारी वहां पहुंचीं. उन्होंने स्थिति को संभाला. उन्होंने लोगों को बताया कि ये अपहरणकर्ता नहीं हैं. बिहार पुलिस के लोग हैं. रौनक पर सीमाव में दहेज मामले में केस दर्ज है. उसी मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए ये लोग यहां आये हैं. तब कांके पुलिस के हस्तक्षेप से बिहार के दोनों पुलिसकर्मी मुक्त हुए.
Also Read: 50 हजार में तय हुआ खुद पर गोली मारने का सौदा, रांची के कांके में जमीन कारोबारी ने रची साजिश, हुआ खुलासारौनक के परिवार वालों ने भी इंतखाब आलम और उसके परिवार के खिलाफ रांची कोर्ट में केस दर्ज करवा रखा है. इंतखाब के खिलाफ भी वारंट जारी हो चुका है. रौनक के परिजनों ने इंतखाब पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया गया है. कांके पुलिस को बताया गया कि इंतखाब को गिरफ्तार किया जाये, लेकिन जांच पदाधिकारी (आईओ) के नहीं होने की वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी. इस बीच इंतखाब थाना से फरार हो गया.
रौनक की मां ने लिखित आवेदन दिया है कि बिहार पुलिस मेरे बेटे को गिरफ्तार करने आयी थी. दूसरे प्रदेश की गाड़ी का नंबर और दो लोगों को देखकर उसको आशंका हुई कि लोग उसका अपहरण करने आये हैं. इस पर मेरे बेटे ने शोर मचाया. कांके थाना की पुलिस ने बताया कि रौनक को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे सीवान के पुलिसकर्मियों के पास वारंट भी नहीं था. महिला थाना की दारोगा आराधना पीछे से वारंट लेकर आयीं. कांके पुलिस को भी इन पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की जानकारी नहीं दी थी.
रिपोर्ट: गुलाम रब्बानी, कांके, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




