'भारत टैक्सी' सेवा रांची और पटना में भी जल्द होगी शुरू

Updated:
विज्ञापन

भारत टैक्सी. Image- X@coopbharattaxi

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 'भारत टैक्सी' सेवा के 500 शहरों तक विस्तार की घोषणा की है. वर्तमान में संचालित शहरों के अलावा, रांची, पटना, गुवाहाटी सहित कई नए शहरों में यह सेवा जल्द शुरू होगी. सरकार इस क्षेत्र में नई सहकारी जीवन बीमा कंपनी बनाने की भी योजना बना रही है.

विज्ञापन

Bharat Taxi News: 'भारत टैक्सी' सहकारी मॉडल के तहत शुरू की गई कैब सेवा से जुड़ा मंच है. सरकार अगले दो वर्षों में इसका विस्तार 500 शहरों तक करेगी. इसमें रांची भी शामिल है. यह घोषणा केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की.  

आपके शहर में

विज्ञापन

फिलहाल इन शहरों में संचालित हो रही है सेवा 

यह सेवा फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, जयपुर और कानपुर में संचालित है. अगले कुछ महीनों में इसे रांची, पटना, गुवाहाटी, भोपाल, कोलकाता, इंदौर और नागपुर में भी शुरू किया जाएगा. 

अब सहकारी जीवन बीमा कंपनी बनाएगी सरकार 

देश में 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर नई सहकारी जीवन बीमा कंपनी बनेगी. इससे बीमा क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं के विकास में मदद मिलेगी. 

बीमा क्षेत्र: भारत में लगभग 8.5 लाख सहकारी संस्थाएं, जिनके 30 करोड़ से अधिक सदस्य हैं. भारत में वर्तमान में 26 जीवन बीमा कंपनियां हैं.

यह भी पढ़ें- आयोग में चल रही है सुनवाई, RIMS-2 के निर्माण पर लगे रोक; NCST सदस्य आशा लकड़ा ने की मांग

यह भी पढ़ें- क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

 यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने खारिज किया वन भूमि घोटाले की पीआईएल, सीबीआई-ईडी जांच से किया इनकार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola