Bharat Bandh In Jharkhand : लातेहार में बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे झारखंड के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम
Bharat Bandh In Jharkhand, Hemant Soren, Bharatiya Janata Party: किसानों के भारत बंद पर मंगलवार (8 दिसंबर, 2020) को जमकर राजनीति हुई. किसानों की अपील को दरकिनार करते हुए झारखंड में सत्तारूढ़ दलों के नेता और कार्यकर्ता झंडे-बैनर के साथ सड़कों पर उतरे और जबरन दुकानों को बंद करवा दिया. सड़कें जाम कीं. यहां तक कि रोड पर बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग करके छोटे वाहनों को भी चलने से रोका. यहां तक कि नेशनल हाइ-वे को भी जगह-जगह पर जाम कर दिया गया. भारत बंद और किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
झामुमो ने जमशेदपुर में निकाली पदयात्रा

जमशेदपुर में झामुमो नेता मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में किसानों के आंदोलन एवं भारत बंद को समर्थन देने के लिए सोनारी में पदयात्रा निकाली. सोनारी गुरुद्वारा से शुरू हुई पदयात्रा गुदड़ी बाजार होते हुए एयरपोर्ट और वहां से राम मंदिर कागल नगर बाजार के रास्ते वापस गुरुद्वारा पर आकर खत्म हुई. सोनारी में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रहे. मनोज यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने मजदूरों को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया. अब किसानों को सड़क पर ले आयी है. ये कानून वापस नहीं हुए, तो केंद्र के खिलाफ उलगुलान होगा.
लातेहार में सड़क पर उतरे झारखंड के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम लातेहार में बंद कराने के लिए समर्थकों के साथ खुद सड़क पर उतरे.
रमकंडा में सड़क पर बैठ गये झामुमो नेता

गढ़वा जिला के रमकंडा प्रखंड में किसानों के भारत बंद के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने सड़क पर बैठकर रोड को जाम कर दिया.
पलामू में मजदूर संगठनों ने कराया चक्का जाम

पलामू जिला में किसानों के समर्थन में मजदूर संगठन उतरे और सड़कों पर चक्का जाम कर दिया. संगठनों ने डाल्टेनगंज के छह मुहान चौक, रेड़मा चौक, सादिक मंजिल चौक समेत विभिन्न जगहों पर सड़क जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जिला मुख्यालय में छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन ठप है. राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी झंडा-बैनर के साथ सड़कों पर उतर गये हैं.
अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस मुस्तैद

झारखंड की राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भारत बंद के समर्थक भी मौजूद हैं और वाहनों का आवागमन भी सामान्य है. यहां पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए