Jharkhand: अधिवक्ता राजीव कुमार के घर और भाई के राइस मिल पर बंगाल पुलिस का छापा, मिले कई अहम दस्तावेज

Published by :Sameer Oraon
Published at :05 Aug 2022 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand: अधिवक्ता राजीव कुमार के घर और भाई के राइस मिल पर बंगाल पुलिस का छापा, मिले कई अहम दस्तावेज

बंगाल पुलिस ने कल हाईकोर्ट के वकील राजीव कुमार के घर छापा मारा. कोलकाता पुलिस की टीम सर्च वारंट लेकर 3 बजे रांची पहुंची और रात 11.25 बजे तक छापेमारी की. इसके अलावा उनके भाई के राइस मिल पर भी छापा पड़ा.

विज्ञापन

रांची : कोलकाता में गिरफ्तार झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के रांची स्थित घर, दफ्तर व भाई की राइस मिल पर पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गुरुवार को छापा मारा. इस दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ थी. कोलकाता पुलिस की टीम सर्च वारंट लेकर दिन के करीब तीन बजे रांची पहुंची थी और छापेमारी रात 11.25 बजे के करीब समाप्त हुई.

टीम ने राजीव कुमार के डोरंडा थाना क्षेत्र के गौरीशंकर नगर स्थित घर और उनके छोटे भाई अनीश के तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित शाकंभरी राइस मिल में जांच की. टीम ने राइस मिल में लगे सभी कंप्यूटर की जांच की. इस क्रम में कुछ अहम तथ्य मिले हैं. कंप्यूटर से कई महतवपूर्ण दस्तावेज मिले.

बंगाल पुलिस सूत्रों के अनुसार, पैसे के निवेश, संपत्ति के दस्तावेज आदि का डाटा पुलिस ने लिया. इसके अलावा गौरीशंकर नगर स्थित घर व दफ्तर से कंप्यूटर, लैपटॉप, आई-फोन समेत कई अन्य सामान बरामद किये गये. इसके अलावा जमीन और अचल संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं. बंगाल पुलिस इसकी जांच कर रही है.

शाकंभरी राइस मिल को नौ करोड़ रुपये में अनीश कुमार ने खरीदा था. उस वक्त आरोप लगा था कि इसमें पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप का पैसा लगा है. इसकी जांच झारखंड सीआइडी ने शुरू की थी.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं. अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola