ePaper

Ranchi News : मंईयां योजना : 52 लाख लाभुकों को अगले सप्ताह मिलेगी मई माह की राशि

Updated at : 28 Jun 2025 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : मंईयां योजना : 52 लाख लाभुकों को अगले सप्ताह मिलेगी मई माह की राशि

मंईयां सम्मान योजना की 52 लाख लाभुकों को अगले सप्ताह तक मई माह की राशि दी जायेगी. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिया है.

विज्ञापन

रांची. मंईयां सम्मान योजना की 52 लाख लाभुकों को अगले सप्ताह तक मई माह की राशि दी जायेगी. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिया है. जिलों को मई माह की राशि के भुगतान को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और जल्द राशि ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया है. इसे लेकर जिला स्तर पर पूरी तैयारी की जा रही है. जिलों द्वारा सोमवार से लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जा सकती है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी जानकारी सामाजिक सुरक्षा निदेशालय को भी देने का निर्देश दिया गया है.

51 लाख महिलाओं को अप्रैल माह की राशि

मिली

अप्रैल महीने की राशि भी इस माह दी गयी है. राज्य की लगभग 51 लाख महिलाओं को अप्रैल माह की राशि दी गयी है. इस योजना के लाभुकों को प्रति माह 2500 रुपये दिये जाते हैं. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना के लिए नवंबर माह तक की राशि जिलों को उपलब्ध करा दी गयी है. जिलों को 96 अरब नौ करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola