झारखंड में भी रहेगा BCI मॉडल का रूल, सख्ती से लागू होगा एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2023 11:43 AM
जिला बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी अब आगामी स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बन सकेंगे. ऐसा बीसीआइ के मॉडल रूल लागू होने से हुआ है.
रांची: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) का मॉडल रूल पूरे देश में लागू हो गया है. वर्ष 2022 में रूल से संबंधित अधिसूचना जारी की गयी थी. बीसीआइ का मॉडल रूल झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में भी लागू रहेगा. अब एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत सख्ती से लागू होगा. जिला बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी अब आगामी स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बन सकेंगे. ऐसा बीसीआइ के मॉडल रूल लागू होने से हुआ है.
अमन साव गैंग के दो अपराधी नामकुम से पकड़े गये
रांची. जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव गिरोह के दो अपराधियों को लालपुर थाना की पुलिस ने नामकुम स्थित एक रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया . पकड़े गये एक अपराधी का नाम खली और दूसरे का नाम आकाश सिंह है. पुलिस दोनों से गिरोह के बारे विस्तार से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










