झारखंड में इस माह केवल 22 दिन ही खुला रहेगा बैंक, होली की किस दिन रहेगी छुट्टी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Mar 2025 1:27 PM

विज्ञापन

Benk Close

Bank Holidays: होली की वजह से 14 मार्च को बैंक बद रहेगा. वहीं, ईद के कारण 31 मार्च को बैंक बंद रहेगा. जबकि इस माह 5 रविवार पड़ रहा है.

विज्ञापन

रांची : यदि आपको भी बैंक में किसी काम को लेकर अक्सर आना जाना लगा रहता है तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि इस माह कुल 22 दिन ही बैंक खुले रहेंगे. साथ ही इस माह दो बड़े त्योहार भी हैं. इसलिए आप यह जरूर जान लें कि किस किस किन वजहों से बैंक छुट्टी है. कहीं ऐसा न हो जाए कि आप बैंक गये और खाली हाथ वापस लौटना पड़ गया.

होली और ईद की वजह से कब कब रहेगी छुट्टी

मार्च का महीना हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि इसी माह में होली और ईद दोनों पड़ रहा है. दोनों ही पर्व का खास महत्व है. लेकिन क्या आपको पता है कि किस किस तारीख में इन दो त्योहारों की वजह से बंद रहेगा. होली की वजह से 14 मार्च को बैंक बंद रहेगा. जबकि ईद की वजह से 31 मार्च को बैंक की छुट्टी रहेगी.

 पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

इस माह पड़ रहा 5 रविवार

मार्च के माह में 5 रविवार पड़ रहे हैं. ये तारीख हैं 2, 9. 16, 23 और 30. इस वजह से इन दिनों में बैंक का बंद रहना स्वाभाविक है. वहीं दूसरी तरफ महीने के दूसरे और चौथ शनिवार को भी बैंक बंद रहता है. इस वजह से 8 और 22 मार्च को भी छुट्टी रहेगी. अगर आप इन सभी को गिनती कर लें तो कुल 9 दिन बैंक बंद रहेगा. हालांकि बैंक बंद रहने के बावजूद भी आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. वहीं, यूपीआई की सुविधा भी जारी रहेगी.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola