Ranchi News : खूंटी के मसमानो माैजा की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : खूंटी के मसमानो माैजा की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक

झारखंड हाइकोर्ट में हुई सुनवाई

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने ओडिशा निवासी शंकर सारंगी की विविध याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान पक्ष सुनने के बाद अदालत ने अंतरिम आदेश पारित किया. अदालत ने खूंटी के मसमानो माैजा स्थित प्रार्थी की पैतृक भूमि की खरीद-बिक्री पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राधाकृष्ण गुप्ता ने अदालत को बताया कि शंकर सारंगी ओडिशा के रहनेवाले हैं. उनकी पैतृक संपत्ति खूंटी के मसमानो माैजा के खाता नंबर-तीन, 16 व 28 में है. यह जमीन प्रार्थी के पूर्वज के नाम पर है. शंकर सारंगी जीविकोपार्जन के लिए ओडिशा शिफ्ट कर गये. कुछ लोग फर्जी तरीके से भू-माफिया से मिल कर उनकी जमीन को बेचने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने स्वामित्व वाद-58/0224 दाखिल किया तथा अंतरिम राहत का आग्रह भी किया, लेकिन खूंटी की अदालत ने इसे अस्वीकार कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola