सीजीएल परीक्षा में नावाडीह के बालेश्वर गुप्ता सफल, क्षेत्र में हर्ष
Published by : ROHIT KUMAR MAHT Updated At : 03 Jan 2026 7:35 PM
बालेश्वर गुप्ता को जेएसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल की परीक्षा में सफलता मिली है.
मैक्लुस्कीगंज. खलारी प्रखंड अंतर्गत लपरा पंचायत के नावाडीह निवासी कृष्णा प्रसाद गुप्ता व पत्नी पूना देवी के कनिष्ठ पुत्र बालेश्वर गुप्ता को जेएसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल की परीक्षा में सफलता मिली है. बालेश्वर का चयन सचिवालय में एएसओ (सहायक प्रशाखा पदाधिकारी) के रूप में हुई है. 30 दिसम्बर को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बालेश्वर गुप्ता को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ. बालेश्वर का पूरा परिवार लपरा के नावाडीह में रहता है, मजदूर वर्गीय कृष्णा प्रसाद गुप्ता झोपड़ी में छोटा सा होटल चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. वहीं बालेश्वर गुप्ता रांची में ही रह कर ट्यूशन पढ़ा कर तैयारी में जुटा हुआ था. अपनी सफलता का श्रेय मां पूना देवी, पिता कृष्णा प्रसाद गुप्ता, भाई प्रकाश गुप्ता, भाभी रेखा गुप्ता, बहन रंजू देवी सहित अन्य को दिया है. वहीं बालेश्वर के सफलता पर ग्राम प्रधान रॉकी पहान सहित रामसुंदर महतो, हुलास महतो, जीतन यादव, भगवान साव, अजय, रामसेवक प्रसाद, प्रेम, सुरेंद्र ठाकुर, बुद्धसेन दुबे, बीरबल यादव सहित बड़ी संख्या में नावाडीह व आसपास के प्रबुद्धजनों ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










